रायबरेली। मोटे अनाज सेहत के लिए बेहतर होते हैं। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को यह अनाज काफी फायदे मंद होते हैं। इसके साथ ही किसान कम लागत पर इन्हें तैयार कर लेते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट महोत्सव में पहुंचे कृषि सचिव अनुराग यादव ने उक्त विचार व्यक्त किए। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम के अतिथि कृषि सचिव व आयोजक स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृषि सचिव ने कहा कि सरकार किसानों को मोटे अनाज पैदा करने में हर सम्भव मदद कर रही है। किसान योजनाओं का लाभ लेकर बेहतर उत्पादन करें।
शनिवार को रायबरेली क्लब में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मिलेट महोत्सव में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए एमएलसी इं. श्री सिंह ने कहा कि आज मोटे अनाजों को प्रयोग बढ़ रहा है। यह अनाज सेहत के साथ ही कम खर्च पर तैयार होते हैं। रासायनिक उर्वरक के चलते फसलें काफी प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसान अगर मोटे अनाज की पैदावार करेगा तो उसे खाद का उपयोग कम करना पड़ेगा। साथ ही उसकी उपज को बेहतर दाम भी मिलेगा। महोत्सव में आए हुए 50 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। एमएलसी श्री सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही माहोत्सव में 12 तरह के व्यंजनों को तैयार कर लोगों को परसो गया। लोगों ने मोटे अनाज की खीर व हलवा खूब पसंद आया। सेल्फी प्वांट पर लोगों ने जमकर सेल्फी भी ली। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीरेंद्र तिवारी, सदर विधायिका अदिति सिंह, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, देवेंद्र सिंह, सह आयोजक विजय रस्तोगी, डा. धनंजय सिंह, सुनील मौर्या के साथ ही डा. रवी सिंह, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, राजराम त्यागी, हरिहर सिंह, गयाप्रसाद शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp