आज दिनाँक 12.01.2024 को जिला भारतीय कुश्ती संघ के तत्वाधान में महादेव ट्रस्ट मैदान, पोलीपाथर, जबलपुर में महाकौशल केशरी महिला एवं पुरूष स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है, भारतीय शैली कुश्ती संघ के महासचिव अर्जुन यादव ने बताया कि उक्त स्पर्धा का शुभारंभ म॰प्र॰ शासन के केबिनेट मंत्री राकेश सिंह जी, विधायक अशोक रोहाणी जी, विधायक अभिलाष पाण्डेय जी, विनोद कछवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष मण्डला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रघुनाथ यादव, अमित अग्रवाल, की उपस्थिति में किया जायेगा। जिला भारतीय शैली कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशोरी लोधी ने बताया कि उक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले पहलवानों का वजन सुबह 9ः00 बजे लोधी भवन, एफ॰सी॰आई॰ गोदाम के बाजू में, रामपुर में लिया जयेगा। उक्त स्पर्धा में मंतो पहलवान, दुर्गाशंकर, अरूण चंद्रवंशी, राजू यादव, प्रवीण धनगर, मन्नू पह॰, राकेश यादव, नरबद काछी, अरूण यादव, विशाल नामदेव, सुनील पटेल आदि ने कुश्ती प्रेमियों से भारी संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़
जबलपुर से राजकुमार यादव

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp