महराजगंज रायबरेली। विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मुरैनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। आपको बता दें कड़ाके की ठण्ड के बीच मुरैनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष जन्मेजा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ओमप्रकाश सिंह भोलू सिंह, कल्पेश शुक्ला, लोकनाथ पांडे, शिवपूजन सिंह, गंगा सिंह, केदार सिंह, सौरभ सिंह, बैजनाथ मौर्य, राघवेंद्र सिंह, संतोष सिंह, राम अवध यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, पुष्कल सिंह, राजकुमार सिंह, जयभद्र सिंह, करुणेश सिंह, रणधीर सिंह, मनीराम सहित अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह द्वारा गांव के बुजुर्गों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp