मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे युवा खेल महोत्सव के चौथे दिन जिला स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली द्वारा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे युवा खेल महोत्सव के चौथे दिन जिला स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रीता पासी, सदर कोतवाल राजेश सिंह जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और प्रांत के साथ एसएफएस संयोजक आनंद कुमार सिंह जी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। जिले भर से कुल 75 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। बालक व बालिका वर्ग मिलकर कुल 24 कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी ऊंचाहार की टीम डलमऊ की टीम रायबरेली की टीम और बछरावां की टीम ने प्रतिभा किया था जिसमें प्रथम स्थान पाने वालों में आराध्या पाल प्रेरणा शाक्य जीविका आर्यन शुभी अग्रवाल अंजली साहू आंचल बालक वर्ग में नैतिक शाक्य नितेंद्र प्रजापति लक्ष्य सिंह पंकज रितिक गुप्ता मो हुसैन अक्षत शर्मा द्वितीय स्थान पाने वालों में अंश मौर्य मनु गौतम शाह आरिश अनमोल मानव बालिका वर्ग में मायरा पूर्वी पलक खुशी और तृतीय स्थान पाने वालों में रहे एलेना अल्हमाद मयंक को मिला निर्णय की भूमिका राहुल कुमार पटेल गौरव कुमार सूर्यांश पांडे आयुषी जेठवांट युवराज सिंह शिवानी साहू रितिका गुप्ता ने निभाई कार्यक्रम में हर्ष शुक्ला साक्षी सिंह निधि सिंह राज तिवारी अभिषेक तिवारी दिव्यांशु तिवारी अनुपम सिंह अधिकार करता मौजूद रहे।

(यह विज्ञप्ति प्रांत मीडिया सह संयोजक यश श्रीवास्तव द्वारा जारी की गई है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp