रायबरेली 05 अप्रैल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में आयोजित की गई। बैठक में ए.आई.सी.सी. कोऑर्डिनेटर लोकसभा रायबरेली इन्दल कुमार रावत ने कहा कि रायबरेली कांग्रेस का अभेद्य गढ़ रहा है, यहां की जनता से गांधी परिवार का जो रिश्ता है वह विश्वविख्यात है, यहां की सम्मानित जनता ने हर बार हर लहर में भाजपा को नकारा है और इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह पराजित होगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज ने कहा कि रायबरेली में कांग्रेस का चुनाव विपक्षी दल से जनता स्वयं लड़ती है, और कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताती है, पिछले लोकसभा चुनाव की विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे प्रदेश में इसी सीट पर जीत दर्ज कराकर यहां की सम्मानित जनता ने गांधी परिवार से अपने मजबूत रिश्तों का सबूत दिया था। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी, शत्रोहन सोनकर, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, अतुल

सिंह, सरिता गुप्ता ने सम्बोधित किया। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि सभा का

संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया एवं इस अवसर पर साहबशरण पासवान, वीरेन्द्र यादव, संजीव पाण्डेय, शिवानंद मौर्या, राहुल बाजपेयी, पद्मधर सिंह, श्रीमती शैलजा सिंह, शिवकरन तिवारी, अशोक कुमार सिंह, विनय द्विवेदी, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, सईदुल हसन, महेश प्रसाद शर्मा, संतोष कुमार त्रिवेदी, अजीत सिंह, दीपेन्द्र गुप्ता, सतीश पासी, आर. के. सिंह, आलोक विक्रम यादव, सुमित्रा रावत, संत प्रसाद रैदास, जितेन्द्र पासी, यशपाल भारती, घनश्याम शुक्ला, मनोज तिवारी, गिरिजेश श्रीवास्तव, मेराजुल हसन फारूकी, दिनेदश यादव, अनुरूद्ध दीक्षित, राजकुमार द्विवेदी, रूपेश कुमार, सौरभ शुक्ला, गिरीश बहादुर सिंह, कामता नाथ गौड़, अवधेश चौधरी, भगवानदीन फौजी, दल बहादुर सिंह, शम्भूशरण पाल, ज्योति प्रसाद पासी, अरूण कुमार यादव, प्रियंका देवी, प्रमोद कुमार बाजपेयी, राजेश कनौजिया, अंकुर जायसवाल, विनोद गुप्ता, कल्याणचन्द्र श्रीवास्तव, मोहित मौर्या, आयुष द्विवेदी, सुरेश पासी, ओम प्रकाश पाल, हाफिज रियाज, विजय पटेल, बंश बहादुर सिंह, अनिल मिश्रा, राकेश कुमार शास्त्री, रमाकांत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp