oplus_2

यूपी स्टेट सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप*
गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियो ने जीते सर्वाधिक तीन स्वर्ण पदक

लखनऊ, 7 दिसंबर 2024। गौतमबुद्ध नगर ने यूपी स्टेट सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2024 के पहले दिन तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित इस चैंपियनशिप में आज मेजबान लखनऊ ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दूसरी ओर गोण्डा, मथुरा, बुलंदशहर व बलिया ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते।

पहले दिन गौतमबुद्ध नगर ने तीन स्वर्ण व तीन रजत पदक अपने नाम किए। वहीं लखनऊ ने महिका सिंह व सौम्या पटेल के स्वर्ण के साथ 8 कांस्य पदक भी जीते।

oplus_2

इसी क्रम में रायबरेली टीम ने पहले दिन दो गोल्ड और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीता। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में नैतिक शाक्य,अद्विक यादव जबकि ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में अंश कुमार, शिवेंद्र सिंह, लावण्या सिंह रहे।

चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि इंजी.योगेश कुमार (निदेशक-कामर्शियल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) ने विशिष्ट अतिथिगण लोकेश वरुण (एडिशनल जिला जज, कन्नौज) डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन), डा.कीर्ति विक्रम सिंह इग्नू लखनऊ (सहायक क्षेत्रीय निदेशक, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, लखनऊ) व प्रमिल द्विवेदी (प्रबंध ट्रस्टी, प्रज्ञा इंटरनेशनल ट्रस्ट) की गरिमामयी मौजूदगी में किया।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने की जबकि महासचिव जसपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

*पहले दिन के परिणाम*

*बालिका 13 वर्ष काता :-* स्वर्ण : आशी वर्मा (गोण्डा), रजत : जान्हवी (गोण्डा), कांस्य : अनन्या अग्रवाल (बाराबंकी) व अग्रिमा मिश्रा (लखनऊ)

*बालिका 13 वर्ष कुमिते (35 किग्रा से कम):-* स्वर्ण : महिका सिंह (लखनऊ)

*बालिका 13 वर्ष कुमिते (42 किग्रा से कम):-* स्वर्ण: सौम्या पटेल (लखनऊ), रजत : सोनाली (प्रयागराज), कांस्य : भावना (मथुरा) व अनन्या मिश्रा (लखनऊ)

*बालिका 13 वर्ष कुमिते (47 किग्रा से कम):-* स्वर्ण: लक्ष्मी सिंह (गौतमबुद्ध नगर), रजत : महक पंत (गौतमबुद्ध नगर), कांस्य: जिज्ञिसा यादव व स्वीटी यादव (दोनों लखनऊ)

*बालिका 13 वर्ष कुमिते (52 किग्रा सेक कम):-* स्वर्ण : कायरा भारद्वाज, रजत : प्राची (दोनों गौतमबुद्ध नगर), कांस्य : अलाइना व आरना प्रजापति (दोनों लखनऊ)

*बालिका 13 वर्ष कुमिते (52 किग्रा से अधिक):-* स्वर्ण: अर्पिता (बुलंदशहर), रजत : पाखी सक्सेना (फरर्रुखाबाद), कांस्य: अर्पिता भारद्वाज (फरर्रुखाबाद) व सान्वी सिंह (लखनऊ)

*बालिका 12 वर्ष कुमिते (35 किग्रा से कम):-* वैष्णवी शर्मा, रजत : मीनाक्षी सिंह (गौतमबुद्ध नगर), कांस्य : आलिया (बुलंदशहर) व आकृति सैनी (लखनऊ)

*बालक 12 वर्ष कुमिते (45 किग्रा से कम):-* स्वर्ण : काव्याश शर्मा (मथुरा), रजत : मयंक विश्वकर्मा (वाराणसी), कांस्य : प्रबोध गुप्ता (मुरादाबाद) व अयांश श्रीवास्तव (मथुरा)

*बालक 13 वर्ष कुमिते (40 किग्रा से कम):-* स्वर्ण : इरफान अली (बलिया), रजत : देवेंद्र राय (वाराणसी), कांस्य : एसएम त्रिपाठी (बाराबंकी) व ओम चौरसिया (गोण्डा)

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp